दिल की गहराई से मन की सच्चाई से
यीशु तुझे चाहूँ हर दम
यीशु तुझे प्यार करूँ हर पल
तू ही मेरी साँस तू ही मेरी जान
तेरे बिना ज़िंदगी अधूरी है
तेरे बिना कुछ भी नहीं
तेरी मुहब्बत में डूब जाऊँ
बस यही दिल की चाहत है
हर सुबह तेरी आवाज़ सुनूँ
हर शाम तेरे नाम पर झुकूँ
ज़िंदगी भर तेरी स्तुति करूँ
यही है मेरी अरदास